मनुष्य के जीवन का आधार हैं परमात्मा
गोपालगंज। कटेया नगर के कन्या उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर में श्रीरामचरित मानस पाठ किया।
गोपालगंज। कटेया नगर के कन्या उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर में श्रीरामचरित मानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का नगर के मुख्य पार्षद राजेश कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। ज्ञान यज्ञ में आशुतोष महाराज की शिष्या अमृता भारती ने प्रवचन के दौरान कहा की मानव परमात्मा की सर्वोच्च कलाकृति है। लेकिन मानव अपने जीवन की वास्तविकता से अनभिज्ञ है। आज इंसान अपनी मानसिक विकास के बदौलत अंतरिक्ष तक पहुंच गया है। लेकिन उसके वास्तविक जीवन में आज भी अशांति है। इसका कारण खोजने का प्रयास इंसान नही कर रहा है। इस मौके पर स्वामी यादवेंद्रा नंद ने कहा की संत तथा महापुरुष इस धरती पर मानव जीवन के उद्देश्य को बताने के लिए आते हैं। वे मनुष्य को जीवन के आधार से जोड़ने का काम करते हैं। जिस प्रकार मछली का आधार जल है, उसी प्रकार मनुष्य जीवन का आधार परमात्मा हैं और संसार उसका साधन है। साध्य के बगैर सांसारिक साधनों में वास्तविक सुख-शांति नही मिल सकती। इस अवसर पर परशुराम जायसवाल ,जगन्नाथ बैठा ,पूर्व मुखिया सुरेन्द्र पटेल ,मुन्ना रौनीयार ,मुन्ना मद्देशिया, सुनील ब्याहूत, अर्जुन रौनीयार, मुन्ना अग्रहरी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।