सरकारी योजनाओं से अवगत हुए किसान
गोपालगंज। जिले के कटेया तथा पंचदेवरी में गुरुवार को रबी महोत्सव लगाकर किसानों को खेती के गुर बताए गए।
गोपालगंज। जिले के कटेया तथा पंचदेवरी में गुरुवार को रबी महोत्सव लगाकर किसानों को खेती बाड़ी के विकास के लिए सरकार से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान उन्नत खेती के तरीकों के बारे में भी किसानों को जानकारी दी गई। गुरुवार को कटेया प्रखंड परिसर में लगे रबी महोत्सव का जिला कृषि समन्वयक सुधीर कुमार वर्मा ,मुखिया गौरी शंकर चौबे तथा बीडीसी सदस्य देवेंद्र राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए जिला कृषि समन्वयक सुधीर कुमार वर्मा ने कहा की रबी फसल की बुआई में जैविक खाद, उन्नत किस्म के बीज तथा उचित मात्रा में खाद कीटनाशक का प्रयोग कर अधिक उपज प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बुआई के समय खेतों में नमी, बीजोपचार सहित खेती के विभिन्न तकनीकी से किसानों को अवगत कराया। महोत्सव में कृषि समन्वयक धर्मपाल ओझा ,आशुतोष कुमार ,आमोद कुमार ,राधा कृष्ण चौबे ,अश्वनी मिश्र ,नागेंद्र पाण्डेय , महाचंद्र अभय ,चंदन सहित सभी कृषि सलाहकार व काफी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं पंचदेवरी में लगे रबी महोत्सव का जिला कृषि पदाधिकारी सुरेश प्रसाद तथा प्रखंड प्रमुख धनंजय राय ने दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। महोत्सव में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ¨सचाई, मिट्टी जांच तथा कृषि विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। महोत्सव में प्रखंड कृषि पदाधिकारी जगदीश प्रसाद, जिला परिषद सदस्य विद्या देवी, सुधांशु पाण्डेय, जयंत शेखर, सुनिल कुमार ¨सह, आनंद कुमार राय, समर विजय राय, अमरेंद्र कुमार, रवि प्रकाश कुशवाहा, आतम ¨सह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।