Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

गोपालगंज। राहत सामग्री का वितरण नहीं होने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को प्र

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 03:10 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 03:10 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

गोपालगंज। राहत सामग्री का वितरण नहीं होने से आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सोमवार को प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। इस दौरान प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री का वितरण करने की मांग की गई। इस मौके पर अपने संबोधन में जिला परिषद सदस्य रवि रंजन यादव उर्फ विजय बहादुर ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले सात दिन से प्यारेपुर, आशा खैरा, शीतलपुर, पकहां, फैजुल्लाहपुर गांव के हजारों लोग बाढ़ में घिरे हैं। लेकिन इनके लिए अब तक सरकार तथा प्रशासन ने राहत सामग्री का इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे बाढ़ पीड़ितों की परेशानी काफी बढ़ गई। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग दुर्दशा झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर राहत सामग्री नहीं दिया गया तो प्रखंड मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में रवि मेहरा, संजय राम, राजेश कुमार, भरत राय, हरेंद्र राय, सतेंद्र सिंह, रामानंद दास, बुद्धु राम, राजेंद्र महतो सहित काफी संख्या में बाढ़ी पीड़ित ग्रामीण शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.