अहिरौली गांव में मारपीट, एक घायल
कटेया, गोपालगंज। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 03:02 AM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 03:02 AM (IST)
कटेया, गोपालगंज। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक ग्रामीण अलगू भगत को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि अहिरौली गांव निवासी अलगू भगत का अपने ही गांव के निवासी सरबजीत भगत से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। घायल के बयान पर सरबजीत भगत सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें