कंप्यूटर की शिक्षा भी लेंगे उच्चतर स्कूल के छात्र
गोपालगंज। सुदूर गांव के बच्चियों को अब कंप्यूटर कि शिक्षा मिलने लगी है। प्रखंड के माधव उ
By Edited By: Published: Thu, 30 Jun 2016 03:09 AM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 03:09 AM (IST)
गोपालगंज। सुदूर गांव के बच्चियों को अब कंप्यूटर कि शिक्षा मिलने लगी है। प्रखंड के माधव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अब कंप्यूटर की शिक्षा शुरू हो गई है। कंप्यूटर की शिक्षा मिलने से छात्रों में खुशी व्याप्त है। इन गांव के बच्चियां स्कूली ज्ञान के साथ साथ कंप्यूटर का भी ज्ञान प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ गई है। कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए अलग से शिक्षक भी बहाल किए गए है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक बृज बिहारी शर्मा ने बताया कि विद्यालय में 17 कंप्यूटर उपलब्ध हो गया है। सभी छात्र छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ साथ अब कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें