Move to Jagran APP

गोलीबारी से दहला मांझा का मलिकाना गांव , नौ जख्मी

मांझा थाना क्षेत्र के मलिकाना गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Apr 2017 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Apr 2017 03:00 AM (IST)
गोलीबारी से दहला मांझा का मलिकाना गांव , नौ जख्मी
गोलीबारी से दहला मांझा का मलिकाना गांव , नौ जख्मी

फोटो फाइल : 28 जीपीएल 2,3,4 व 5

loksabha election banner

फोटो कैप्शन : घटनास्थल पर पुलिस, कैंप करते एसडीपीओ, घायल कर बयान दर्ज करती पुलिस व घायल महिला

- गोली लगने से घायल दो की हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर

- भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग भिड़े

- एक पक्ष राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का रिश्तेदार

- मौके पर कई थाना की पुलिस कर रही कैंप

संवाद सूत्र, मांझा(गोपालगंज) : मांझा थाना क्षेत्र के मलिकाना गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान उनके बीच हुई गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा। गोलीबारी में गोली लगने से एक पक्ष के नौ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन दो घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इस बीच इस घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित सैप तथा कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। इस घटना में शामिल एक पक्ष के जगरनाथ यादव के भाई भोला यादव राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साढू बताए जाते हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि मालिकाना गांव निवासी जगरनाथ यादव का अपने ही पड़ोसी मोतीचंद यादव से पलानी की जमीन को लेकर पिछले तीन साल से विवाद चल रहा है। मोतीचंद यादव अपने ही गांव के निवासी सुरेंद्र ¨सह के पुत्र संजय ¨सह के यहां रहकर हल चलाते हैं। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व पहले से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर जगरनाथ यादव के परिवार के सदस्य र¨वद्र यादव तथा मोतीचंद यादव के परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हुई थी। अपने घर के पास मारपीट को लेकर सुरेंद्र यादव ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर सुरेंद्र ¨सह तथा जगरनाथ यादव के पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। बताया जाता है कि शुक्रवार को रास्ते से आने जाने को लेकर सुरेंद्र ¨सह तथा जगरनाथ यादव के पक्ष के लोगों के बीच फिर विवाद हो गया। देखते ही देखते ही दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और गोलीबारी शुरू हो गई। जिससे गोली लगने से नितेश ¨सह, राहुल ¨सह, संजू देवी, संजय ¨सह, गप्पू ¨सह, सुरेंद्र ¨सह, मीना देवी तथा रिश्तेदारी में आई एक रिशु कुमारी सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायल सुरेंद्र ¨सह के पक्ष के बताए जाते हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां नितेश ¨सह तथा राहुल ¨सह की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने इन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

इनसेट

तीन आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मांझा(गोपालगंज) : मालिकाना गांव में गोलीबारी की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ शैलेंद्र कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित सैप तथा कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रतिकांत यादव, पंकज यादव उर्फ दीपू तथा अम्बिका यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि गोलीबारी में घायल एक पक्ष के लोग सदर अस्पताल में थे। जबकि दूसरे पक्ष के जगरनाथ यादव ही घर पर मौजूद थे। इस पक्ष के गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के अलावे सभी लोग घर से फरार हो गए हैं। गांव में तनाव को देखे हुए एसडीओ तथा एसडीपीओ के साथ पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से आवेदन नहीं मिलने पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी।

इनसेट

घटना की जानकारी लेने थाना पहुंचे एसपी

मांझा(गोपालगंज) : मालिकाना गांव में गोलीबारी में नौ लोगों के घायल होने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक रवि रजंन मांझा थाना पहुंच कर मामले की जानकारी लिया। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है।

इनसेट

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

भूमि विवाद को लेकर यह घटना हुई है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रामसेवक रावत, थानाध्यक्ष मांझा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.