कभी पैसा नहीं तो कभी फंस जाती है मशीन
गोपालगंज। सिधवलिया प्रखंड के लोगों के लिए एटीएम का जंजाल बन गया है। प्रखंड मुख्यालय में स्
गोपालगंज। सिधवलिया प्रखंड के लोगों के लिए एटीएम का जंजाल बन गया है। प्रखंड मुख्यालय में स्टेट बैंक तथा महम्मदपुर में बैंक आफ इंडिया का एटीएम में आये दिन हो रही खराबी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गयी है। लोग बताते हैं कि प्रखंड मुख्यालय में स्थिति स्टेट बैंक के एटीएम में अक्सर पैसा नहीं रहता है। अगर पैसा रहा भी तो मशीन अक्सर फंस जाती है। उस स्थित में ग्राहक पैसा लेने के लिये एटीएम इंचार्ज के आने का इंतजार करने का मजबूर हो जाते हैं। लोग बताते हैं कि कुछ ऐसी ही स्थिति महम्मदपुर में स्थित बैंक आफ इंडिया के एटीएम का है। यह एटीएम केंद्र अक्सर बंद रहता है। जिससे लोग पैसा निकालने के लिए इधर उधर भटकने को मजबूर होते हैं। ऐसी स्थिति से परेशान लोगों में अब आक्रोश भी बढ़ने लगा है। लोगों ने कहा कि अगर एटीएम की स्थिति में सुधार नहीं होता तो वे लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।