कटेया प्रखंड में सभी 178 परिणाम घोषित
गोपालगंज। कटेया प्रखंड में सभी 11 पंचायतों में शनिवार को मतों की गणना का कार्य पूर्ण ह
गोपालगंज। कटेया प्रखंड में सभी 11 पंचायतों में शनिवार को मतों की गणना का कार्य पूर्ण हो गया। गणना के बाद सभी परिणाम भी घोषित कर दिए गए। प्रखंड के 178 पदों के लिए हुए मतदान के बाद मतों की गणना का कार्य 25 मई को प्रारंभ किया गया। गणना कार्य में कुल चार दिन लगे। प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। जबकि कई प्रत्याशी पहली बार पंचायत प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित घोषित किए गए।
कटेया प्रखंड में दूसरे चरण में गत 28 अप्रैल को मतदान कराया गया था। मतदान के बाद प्रखंड में गत 25 मई को मतों की गणना प्रारंभ हुई। प्रखंड में दो-चार पदों के चुनाव परिणाम चौंकाने वाले रहे। प्रखंड में मुखिया से लेकर सरपंच व पंचायत समिति के कई सीटों पर पहली बार कुछ प्रत्याशी विजई रहे। कई दिग्गजों का चुनाव हार जाना अब पूरे प्रखंड में चर्चा के केंद्र में है। बहरहाल प्रखंड के सभी चुनाव परिणाम आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
इनसेट
मुखिया पद पर निर्वाचित प्रतिनिधि
पंचायत निर्वाचित मुखिया
रुद्रपुर मार्कण्डेश्वर पाण्डेय
अमेया कलांती देवी
गौरा दिनेश पांडेय
भेड़िया मानती देवी
पटखौली गायत्री देवी
पड़रिया गौरीशंकर चौबे
करकटहां सपना देवी
बेलहीं खास सुनीता देवी
बैरियां बृजबिहारी कुशवाहा
बैकुंठपुर शांति देवी
रामदास बगहीं रामनरेश बारी
इनसेट
सरपंच पर पर निर्वाचित प्रतिनिधि
पंचायत निर्वाचित सरपंच
रुद्रपुर राजेश राय
अमेया पारस कुमार
गौरा युगल किशोर शाही
भेड़िया जोन्हिया देवी
पटखौली सुनैना देवी
पड़रिया हरेराम पर्वत
करकटहां साधना देवी
बेलहीं खास सुरमेना देवी
बैरियां रामएकबाल कुशवाहा
बैकुंठपुर रमिता देवी
रामदास बगहीं नर्वदेश्वर ठाकुर
इनसेट
पंचायत समिति के सभी 15 निर्वाचित प्रतिनिधि
क्षेत्र संख्या विजयी बीडीसी
क्षेत्र संख्या 1 सविता देवी
क्षेत्र संख्या 2 पुष्पा देवी
क्षेत्र संख्या 3 मंजू देवी
क्षेत्र संख्या 4 अच्छेलाल मांझी
क्षेत्र संख्या 5 सुगांती देवी
क्षेत्र संख्या 6कृष्ण कुमार लाल
क्षेत्र संख्या 7 संदीप वर्मा
क्षेत्र संख्या 8 मीना देवी
क्षेत्र संख्या 9 ललिता देवी
क्षेत्र संख्या 10 अनिता देवी
क्षेत्र संख्या 11 देवेंद्र राय
क्षेत्र संख्या 12 मुबारक अंसारी
क्षेत्र संख्या 13 चंद्रभूषण शर्मा
क्षेत्र संख्या 14 माधुरी मिश्र
क्षेत्र संख्या 15 मनीष मिश्र