राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश
गोपालगंज। आंतरिक संसाधन की बैठक में जिलाधिकारी राहुल कुमार ने शनिवार को राजस्व वसूल
गोपालगंज। आंतरिक संसाधन की बैठक में जिलाधिकारी राहुल कुमार ने शनिवार को राजस्व वसूली के कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान प्रत्येक विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।
इसके पूर्व आंतरिक संसाधन की बैठक में जिलाधिकारी ने कुछ विभागों के राजस्व वसूली की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। लेकिन मापतौल विभाग, नगर परिषद, नगर पंचायत तथा कृषि विभाग सहित कई विभागों के राजस्व वसूली की रफ्तार कर असंतोष प्रकट करते हुए उन्होंने अगले माह तक स्थिति में अपेक्षित सुधार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में सुस्ती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कई विभागों ने राजस्व वसूली की वर्तमान स्थिति के बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं किया। जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।