युवती से महीनों होता रहा दुष्कर्म, ट्रेन से कूद आत्महत्या की कोशिश
घरेलू काम करने वाली युवती से उस घर का मालिक महीनों दुष्कर्म करता रहा, युवती गर्भवती हो गई उसे घर में बंद कर दिया। एक दिन वह मौका देखकर भाग निकली और आत्महत्या का प्रयास किया।
गोपालगंज [जेएनएन]। युवती को घरेलू काम के लिए घर ले गए व्यक्ति ने उसके साथ कई महीने तक दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। एक दिन मौका देखकर वह भाग निकली। इलाज के दौरान गोरखपुर जाने के क्रम में उसने ट्रेन से कूदकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जीआरपी को दिए बयान पर बरौली थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में घरेलू नौकरानी के काम के लिए घर ले जाने वाले दंपती को नामजद किया है।
पढ़ें - 65 वर्षीय वृद्ध ने पांच रुपये का लालच देकर बच्ची से किया दुष्कर्म
घर ले जा करते रहे दुष्कर्म
प्राथमिकी में सिवान जिले की निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी मनोज साह तथा उनकी पत्नी घरेलू काम करने के लिए उसे घर से ले गए थे। मनोज साह ने डरा-धमकाकर उसके साथ कई महीने तक दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई।
गैंग रेप : मुन्नी भूल नहीं पा रही वो दरिंदगी, हवस के दरिंदे डाल रहे समझौते का दबाव
आत्महत्या की कोशिश
युवती ने आरोप लगाया है कि उसे घर में बंद कर रखा जाता था। एक दिन मौका पाकर वह भाग निकली और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां उसे चिकित्सक को दिखाने गोरखपुर ले जा रही थी। इसी बीच वह आत्महत्या की नीयत से ट्रेन से कूद गई।
प्राथमिकी दर्ज
गंभीर हालत में जीआरपी देवरिया ने उसे गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी देवरिया में दर्ज युवती के बयान पर गोपालगंज के बरौली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मनोज साह तथा उनकी पत्नी को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।