महादलित टोलों में भी लहराया तिरंगा
गोपालगंज। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार महादलित टोलों में अलग ही उत्साह दिखा। हरेक ट
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 03:02 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:02 AM (IST)
गोपालगंज। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस बार महादलित टोलों में अलग ही उत्साह दिखा। हरेक टोले में झंडोत्तोलन के बाद बच्चों के बीच मिठाइयां बांटी गई। जिले के सभी 931 महादलित टोलों में ध्वजारोहण किया गया। तमाम वरीय पदाधिकारियों ने इस दौरान महादलित टोला में खुद जाकर ध्वजारोहण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। महादलित टोलों में झंडोत्तोलन को लेकर बच्चों में विशेष तौर पर उत्साह दिखा। महादलित टोलों में इस मौके पर विशेष तौर पर सफाई की गई थी। मंगलवार को पूरे दिन इन टोलों में हर्ष व उल्लास का वातावरण बना रहा। कई महादलित टोलों में इस मौके पर चश्मे का वितरण भी किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें