आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े
कुचायकोट,गोपालगंज। थाना क्षेत्र के मठिया हरदो गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के
कुचायकोट,गोपालगंज। थाना क्षेत्र के मठिया हरदो गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस बीच हुई मारपीट में सुरेन्द्र बांसफोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को लेकर सुरेन्द्र बांसफोड़ ने हरिहर बांसफोड़ तथा उनके दो अन्य पुत्रों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सगे भाई पर जानलेवा हमले की प्राथमिकी
गोपालगंज : महम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में वीरेन्द्र कुमार सहनी पर उनके ही सगे भाई ने कुछ अन्य लोगों के साथ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वीरेन्द्र कुमार सहनी ने इस संबंध में अपने भाई राजेश सहनी सहित चार लोगों के विरुद्ध महम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पूजा करने जा रहे व्यक्ति को पीटा
गोपालगंज : घर से पूजा करने जा रहे अनुसूचित जनजाति के सूर्यदेव गोड़ को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार उंचकागांव थाना के मकसुदपुर गांव के सूर्यदेव गोड़ जैसे ही बीर बाबा के मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी गांव के जालंधर सिंह सहित दो लोगों ने उन्हें रोक लिया, तथा उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने सूर्यदेव गोड़ को मारपीट कर घायल कर दिया। अनुसूचित जाति थाने में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।