Move to Jagran APP

आंधी में कई झोपड़ी उड़ी, दर्जनों पेड़ गिरे

गोपालगंज। भीषण गर्मी के बाद शनिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब सवा छ

By Edited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 30 Apr 2016 06:39 PM (IST)
आंधी में कई झोपड़ी उड़ी, दर्जनों पेड़ गिरे

गोपालगंज। भीषण गर्मी के बाद शनिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब सवा छह बजे कुचायकोट प्रखंड में करीब दस मिनट के लिए आई आंधी में कई झोपड़ियां उड़ गयी और दर्जनों पेड़ गिर गए। आंधी के साथ जिले के कई इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

loksabha election banner

शनिवार की सुबह भी अन्य दिनों की तरह धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी चढ़ता गया। भीषण गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन शाम चार बजे के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने लगा। धूप के बीच आसमान में बादल उमड़ने लगे। शाम करीब छह बजे तेज हवाएं चलने लगी। इसी बीच शाम सवा छह बजे तेज हवाएं कुचायकोट प्रखंड में तेज आंधी में बदल गयी। इस आंधी में प्रखंड के ढेबरा गांव सहित कई गांवों में झोपड़ियां उड़ गयी। गंडक नहर किनारे लगे दर्जनों पेड़ टूट कर गिर गए। आंधी के साथ ही जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गयी। हालांकि कुछ देर के बाद आंधी भी थम गयी और बूंदाबंदी भी बंद हो गयी। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आसमान में बादल उमड़ रहे थे। हवाओं का वेग भी तेज था। मौसम का यह बदला मिजाज आंधी और बारिश होने का संकेत दे रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.