वितरणी में पानी फिर भी प्यासे हैं सेमरिया के खेत
पंचदेवरी,गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थिति सेमरिया पंचायत के गांव विकास
पंचदेवरी,गोपालगंज। प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर स्थिति सेमरिया पंचायत के गांव विकास के मामले में अभी भी पिछड़े हुए हैं। ग्रामीणों को सबसे अधिक परेशानी सड़क के साथ ही सिंचाई के सरकारी संसाधन की बदहाली से हो रही है। इस पंचायत से पटखौली तथा रसौंती दो वितरणी गुजरती है। इस समय दोनों वितरणी में पानी हैं। लेकिन इसके बाद भी किसान वितरणी के पानी से अपने खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। इस पंचायत के किसान बताते हैं कि पहले इस वितरणी से खेतों की सिंचाई होती थी। लेकिन अब इस वितरणी को पक्का कर दिया गया है। लेकिन पक्कीकरण के समय लेबल का ध्यान नहीं रखने से अब इसका पानी खेत तक नहीं पहुंच पाता है। किसान बताते हैं कि इस पंचायत में दो सरकारी नलकूप भी हैं। लेकिन ये दोनों नलकूप अपने स्थापना काल से ही बंद पड़े हैं। सड़क व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के साथ ही सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पानी भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। ग्रामीण बताते हैं कि इंदिरा आवास से लेकर सामाजिक पेंशन योजनाओं को लाभ से अधिकांश पत्र लोग वंचित हैं।
इनसेट
कहते हैं ग्रामीण
फोटो फाइल : 29जीपीएल 13
कैप्शन : वकील मियां
यह विडंबना है कि सेमरिया पंचायत में दो नलकूप तथा दो वितरणी होने बाद भी सिंचाई के अभाव में धान की फसल सूख रही है। नलकूप तो अपने स्थापना काल से ही बंद पड़ा हुआ है। वितरणी का पक्कीकरण कर देने से अब उसका पानी भी खेत तक नहीं पहुंच रहा है। नई पंचायत सरकार के मुखिया को इस समस्या को दूर करने की पहल करनी चाहिए।
वकील मियां
इनसेट
फोटो फाइल : 29जीपीएल 14
कैप्शन : नाग मणि
सड़कों की बदहाली इस पंचायत के निवासियों को सबसे अधिक परेशान कर रही है। मुख्य सड़कों के साथ ही गांव की सड़क की दशा भी ठीक नहीं है। इस पंचायत के यादव टोला में चार टोली है, लेकिन एक दूसरे टोली में जाने के लिए रास्ता तक नहीं है। मुखिया को सड़क की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए।
नाग मणि
इनसेट
फोटो फाइल : 29जीपीएल 15
कैप्शन : भोला राय
सड़क व सिंचाई की बदहाल व्यवस्था के साथ ही इस पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए काफी पापड़ बेलना पड़ता है। इंदिरा आवास से लेकर पेंशन योजनाओं का लाभ अपने से अभी भी अधिकांश लोग वंचित हैं। नई पंचायत सरकार के मुखिया को सरकारी योजनाओं का लाभ सभी गरीबों को मिले, इसके लिए प्रयास करना चाहिए।
इनसेट
कहते हैं मुखिया
फोटो फाइल : 29जीपीएल 16
कैप्शन : धु्रव ठाकुर
पंचायत की सभी समस्याओं से पंचायत सरकार अवगत है। इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क व सिंचाई के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा में भी यह पंचायत पिछड़ा हुआ है। पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन उसका भवन नहीं है। ग्रामीणों के सहयोग से इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
धु्रव ठाकुर, मुखिया, सेमरिया पंचायत