बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ धरना
गोपालगंज। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को राष्ट्रीय लोक समता
गोपालगंज। प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था चौपट होने का आरोप लगाते हुए बुधवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर चौक पर धरना दिया। इस दौरान सरकार पर शिक्षा व्यवस्था चौपट करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा गया। धरना को संबोधित करते हुए रालोसपा के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अवधलाल कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था की जो प्रणाली लागू की है, वह पूरी तरह से फेल हो गई है। शिक्षा नीति के फेल होने का ही नतीजा है कि इस बार इंटर का परीक्षा परिणाम काफी खराब आया। मैट्रिक की परीक्षा में भी मात्र पचास प्रतिशत छात्र की सफल हो सके। इस शिक्षा नीति में बिहार के अधिकांश बच्चे फेल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अपने संबोधन में प्रदेश संगठन सचिव सुमेर ¨सह ने कहा कि बिहार में शिक्षकों को बच्चों के पढ़ाने के बजाए दूसरे काम में लगा दिया गया है। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग किया। धरना देने वालों में रामाशीष यादव, लालबाबू यादव, डॉ. कुशलदेव ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, नंदलाल ¨सह, अनिल शर्मा, देवराज ¨सह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।