पत्नी को घर से निकाल पति ने रचाई दूसरी शादी
गोपालगंज : दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर
गोपालगंज : दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घर से निकाल देने के बाद दूसरी शादी रचा ली। घटना को लेकर एसपी के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें दो लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। झूलन पाण्डेय की पुत्री रीता देवी की शादी कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के नवीन पाठक के साथ संपन्न हुई थी। पीड़ित महिला ने इस संबंध में कोर्ट में लिखित शिकायत दर्ज करायी। हद तो तब हो गई जब नवीन पाठक तथा उनके पिता संजय पाठक ने कोर्ट में अलग-अलग शपथ पत्र दाखिल किया। जिसमें नवीन पाठक की दूसरी शादी नहीं किए जाने की बात थी। शपथ पत्र आने के बाद रीता देवी ने इस संबंध में एसपी को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए नवीन पाठक तथा संजय पाठक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई। महिला के आवेदन के आधार पर शुक्रवार को एसपी के आदेश पर थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।