दीप जले और हर्षोल्लास के साथ मना बिहार दिवस
जिले में बुधवार को बिहार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान दीपों तथा रंगबिरेंगे झालर से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर जगमगा उठा। बिहार दिवस पर कार्यक्रमों की भी धूम रही। बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता से लेकर पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गोपालगंज। जिले में बुधवार को बिहार दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान दीपों तथा रंगबिरेंगे झालर से पूरा कलेक्ट्रेट परिसर जगमगा उठा। बिहार दिवस पर कार्यक्रमों की भी धूम रही। बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता से लेकर पें¨टग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बुधवार को बिहार दिवस पर कार्यक्रमों की शुरुआत प्रभात फेरी निकाल कर की गई। सुबह सात बजे शहर के एसएस बालिका विद्यालय से प्रभार फेरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने झंडी दिखा कर रवाना किया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ निकली यह प्रभात फेरी, थाना चौक, मौनिया चौक, घोष मोड़, अंबेडकर चौक, पोस्टआफिस चौक, होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस दौरान बच्चे बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में लोगों को जागरूक करते रहे। प्रभात फेरी के बाद दिन के दस बजे कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली तथा वॉल पें¨टग प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रंग बिरंगी रंगोली तथा वॉल पे¨टग कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी राहुल कुमार, उप विकास आयुक्त दयाशंकर मिश्रा, एसडीओ मृत्युंजय कुमार, डीइओ अशोक कुमार, राजीव रंजन सिन्हा, डीपी शाही, रजनीश कुमार राय, शंभू नाथ, विमल कुमार ¨सह, जावेद इकबाल, कृष्ण मोहन, परमानंद साह, धनंजय कुमार सहित काफी संख्या में पदाधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चे मौजूद रहे।
इनसेट
हथुआ की बालिका टीम ने जीता मैच
गोपालगंज : बिहार दिवस पर प्रशासन के तत्वाधान में शहर के ¨मज स्टेडियम में बालिका क्रिकेट मैच भी खेला गया। जिसमें हथुआ अनुमंडल की बालिका क्रिकेट टीम ने गोपालगंज अनुमंडल की बालिका क्रिकेट टीम को हराकर मैच जीत लिया। इस मैच की शुरुआत जिलाधिकारी राहुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हथुआ अनुमंडल की बालिका टीम ने निर्धारित ओवर में 100 रन बनाई। इसके जवाब में उतरी गोपालगंज की टीम 60 रन ही बना सकी। हथुआ अनुमंडल की बालिका टीम ने यह मैच 40 रन से जीत लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी के अलावे उपविकास आयुक्त दयाशंकर मिश्र सहित काफी संख्या में पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
इनसेट
कलेक्ट्रेट में बनाया गया दीपोत्सव
गोपालगंज : बिहार दिवस के अवसर पर बुधवार की देर शाम कलेक्ट्रेट में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को दीपों से सजाया गया। देर शाम जिलाधिकारी राहुल कुमार ने दीप जलाकर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसके बाद पूरा कलेक्ट्रेट परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इसी बीच रंग बिरंगी झालरें भी अपनी रोशनी बिखेरती रहीं।