बांस काटने के विवाद में युवक को पीटा
गोपालगंज। बरौली के नेउरी गांव में रविवार को बांस काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 03:07 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 03:07 AM (IST)
गोपालगंज। बरौली के नेउरी गांव में रविवार को बांस काटने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र पिपरहिया गांव के रहने वाले मनोज प्रसाद का पुत्र रोहित कुमार रविवार को घर के किसी काम के लिए बांस लाने नेउरी गांव गया था। नउरी गांव के बांसवारी में पहुंचकर वह बांस काट रहा था। इसी बीच बांस काटने को लेकर पास के ही एक व्यक्ति से विवाद हो गया। इस विवाद में रोहित कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें