विहिप ने लिया अखंड भारत का संकल्प
गोपालगंज। सोमवार को विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने संगठन के स्थापना दिवस पर अखंड
गोपालगंज। सोमवार को विश्व ¨हदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अपने संगठन के स्थापना दिवस पर अखंड भारत का संकल्प लिया। शहर के हजियापुर में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के परिसर में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक पंकज ¨सह ने कहा कि सवा दो सौ वर्षों के बीच भारत दस भागों में बंट चुका है। इसका मुख्य कारण ¨हदुओं का असंगठित होना है। जहां भी जिस क्षेत्र में ¨हदुओं की संख्या घटी है, वह क्षेत्र भारत से अलग हुआ है। आज विश्व ¨हदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया है कि ¨हदू समाज को संगठित कर किसी भी परिस्थिति में देश को बंटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन कृष्ण जन्माष्टमी को 29 अगस्त 1964 में विश्व ¨हदू परिषद की स्थापना हुई थी। इन 52 सालों में विहिप ने लगभग सात करोड़ सदस्य बनाया है। हर ¨हदू परिवार का एक सदस्य संगठन से जुड़े इसके लिए नवंबर माह से बजरंग दल अभियान चलाएगा। गोपालगंज में बजरंग दल बीस हजार नए सदस्य बनाएगा। कार्यक्रम में राजकुमार प्रसाद, राजकुमार तिवारी, नवीन ¨सह, कुणाल ¨सह, अजीत पटेल, कंचन ¨सह, राजन कुमार, विकास कुमार, विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक कौशिक ¨सह, सुंदर कुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।