दहेज प्रताड़ना के आरोपी सहित चार गिफ्तार
गोपालगंज। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी सहित विभिन्न मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार क
गोपालगंज। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी सहित विभिन्न मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार की शाम जेल भेज दिया। कुछ समय से इनकी पुलिस को तलाश थी।
मांझा थाने की पुलिस ने शेख परसा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर दहेज उत्पीड़न की एक घटना में नामजद अनवर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ समय से इनकी तलाश थी। उधर कुचायकोट थाने की पुलिस ने शेरपुर गांव में छापा मारकर शंभू प्रसाद तथा विजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। इसी गांव के गोपाल जी प्रसाद पर हुए जानलेवा हमने की घटना में इन दोनों की पुलिस को तलाश थी। उधर बरौली थाने की पुलिस ने परसा गांव में छापा मारकर अमीरुल हक को गिरफ्तार कर लिया। परसा गांव के ही मंगलवार को अफरोज आलम तथा उनकी बहन नरगिस परवीन पर हमले की घटना में पुलिस को इनकी तलाश थी। इस घटना में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।