उतरछंटा में मारपीट में महिला सहित दो घायल
गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के उतरछंटा गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला सहित
गोपालगंज। थावे थाना क्षेत्र के उतरछंटा गांव में भूमि विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला सहित दो लोगों को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके गले से सोने की चेन छीन लिया। इस घटना को लेकर घायलों के बयान पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
बताया जाता है कि उपरछंटा गांव निवासी बलिराम यादव का अपने ही गांव के कुछ लोगों से जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। सोमवार को कुछ लोग रास्ते की जमीन का अतिक्रमण कर मकान बनाने के लिए नींव खुदवा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते की जमीन के कुछ हिस्से में नींव खोदते देख बलिराम यादव इसका विरोध करने लगे। जिससे आक्रोशित होकर उन लोगों ने बलिराम यादव को मारपीट कर घायल करने के बाद उनके गले से सोने का चेन छीन लिया। इस बीच उन्हें बचाने आईं उनकी भवह ज्ञांती देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर घायलों के बयान पर सुरेंद्र बैठा, दीनानाथ बैठा, बुधन बैठा, नन्हक बैठा सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।