चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
गोपालगंज। भोरे थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड
गोपालगंज। भोरे थाने की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवकों ने पूछताछ के दौरान चोरी की बाइक रखने की बात को स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार की शाम जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि भोरे थाने की पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर भोरे चार मुहानी पर संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों को देखा। पुलिस को देखते ही बाइक सवार दोनों युवक भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने चोरी की बाइक रखने की बात को स्वीकार कर लिया है। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान मिश्रोली गांव के इरशाद अहमद और रिजवान अहमद के रूप में की गई है। भोरे थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के दौरान युवकों ने कुछ और लोगों का नाम बताया है। जिनके बारे में जानकारी छानबीन की जा रही है।