मारपीट की घटनाओं में पांच घायल, छह गिरफ्तार
गोपालगंज। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गये। सभी
गोपालगंज। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांड अंकित करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया।
भोरे थाना क्षेत्र के नदवां गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में दुर्गेश पाण्डेय तथा उनके पुत्र मुकेश कुमार घायल हो गए। कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के निर्मला देवी एवं उसकी दयादिन गीता देवी को कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया।जिसको लेकर अनुसूचित थाने में घायल के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं मीरगंज थाना के हरखौली गांव के संतोष महतो को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में घायल संतोष महतो ने अपने ही गांव के सुनील महतो सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष सुनील महतो द्वारा भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में सुनील महतो, बृजनंदन, कन्हैया महतो, अनिरूद्ध महतो, संतोष महतो व सोनू महतो शामिल हैं। पुलिस अन्य मामलों की आवेदन प्राप्त कर मामले की छानबीन कर रही है।