चेन पु¨लग रोकने को जागरूक होंगे लोग
थावे,गोपालगंज। ट्रेनों में बढ़ती चेन पु¨लग को लेकर रेल प्रशासन गंभीर हो गया है। इसे रोकने के लिए जन
By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 06:02 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 06:59 PM (IST)
थावे,गोपालगंज। ट्रेनों में बढ़ती चेन पु¨लग को लेकर रेल प्रशासन गंभीर हो गया है। इसे रोकने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत आरपीएफ के जवान गांव-गांव जाकर आम जनता को चेन पु¨लग से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे तथा इसके साथ ही ग्रामीणों को भी क्षेत्र में चेन पु¨लग की घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी सौपेंगे। आरपीएफ के एएसआई दिनेश करकेटा ने बताया कि इस अभियान से सिर्फ चेन पु¨लग ही नहीं नशाखुरानी गिरोह की गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें