नगर परिषद के 28 पदों के लिए 137 प्रत्याशी मैदान में
गोपालगंज। नगर परिषद के कुल 28 वार्ड सदस्य के पदों के लिए कुल 137 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
गोपालगंज। नगर परिषद के कुल 28 वार्ड सदस्य के पदों के लिए कुल 137 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गत 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक चले नामांकन के दौरान इन प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्ड से नामांकन पत्र दाखिल किया। अलावा इसके मीरगंज नगर पंचायत के कुल 16 वार्ड सदस्य के पद के लिए 75 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिला का कार्य प्रारंभ होने के बाद पहले दिन जिले के चार नगर निकायों में से किसी भी क्षेत्र से एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। लेकिन समय के साथ नामांकन दाखिला के कार्य में तेजी आती गई। जिले के चार नगर निकायों में से सबसे अधिक 137 प्रत्याशी गोपालगंज नगर परिषद के 28 पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें से वार्ड संख्या 21 में मात्र एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में शेष बचे 27 पदों के लिए 136 प्रत्याशी मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद ही चुनाव मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों का अंतिम आंकड़ा सामने आ सकेगा।
इनसेट
नगर परिषद गोपालगंज में कहां कितने प्रत्याशी
वार्ड प्रत्याशियों की संख्या
एक 05
दो 06
तीन 05
चार 04
पांच 06
छह 04
सात 04
आठ 08
नौ 05
दस 07
11 07
12 04
13 04
14 03
15 07
16 02
17 03
18 06
19 05
20 03
21 01
22 07
23 09
24 05
25 04
26 04
27 04
28 05
इनसेट
मीरगंज नगर पंचायत में कहां कितने प्रत्याशी
वार्ड कुल प्रत्याशी
01 08
02 03
03 06
04 07
05 06
06 06
07 03
08 02
09 04
10 04
11 06
12 03
13 07
14 03
15 03
16 04