Move to Jagran APP

छेड़खानी का विरोध करने पर पति को चाकू घोंपा

गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहानी गांव में बुधवार क

By Edited By: Published: Thu, 11 Feb 2016 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2016 05:28 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर पति को चाकू घोंपा

गोपालगंज। कुचायकोट प्रखंड के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के विनोद मटिहानी गांव में बुधवार की रात एक घर में घुस कर कुछ लोग एक महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। इस बीच उसका विरोध करने पर महिला को लाठी से मारपीट कर उनके पति को चाकू घोंप कर घर में घुसे लोग फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि विनोद मटिहानी गांव निवासी मनमोहन पटेल की पत्‍‌नी बुधवार की रात अपने घर में सो रही थी। इसी बीच पड़ोस के कुछ लोग उनके घर में घुस कर उनके साथ छेड़खानी करने लगे। इसी बीच महिला के शोर मचाने पर नींद से जगे परिवार के सदस्य घर में घुसे लोगों को पकड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान चाकू से हमला कर मनमोहन पटेल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति को घायल करने के बाद हमलावर महिला को भी लाठी डंडा से मारपीट कर वहां से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। घायल का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.