आपसी विवाद में दो बहनों को पीटा
गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के नरइनियां गांव में जबरन पेड़ तोड़ने का विरोध करने पर कुछ
गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के नरइनियां गांव में जबरन पेड़ तोड़ने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने सगी बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना को लेकर थाने में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जानकारी के अनुसार कुछ लोग प्रियंका कुमारी की खेत में लगे पेड़ को जबरन तोड़ रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर प्रियंका अपनी छोटी बहन काजल कुमारी के साथ मौके पर पहुंची तथा उन लोगों को पेड़ तोड़ने से मना किया। इसी बात पर आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों बहनों की पिटाई कर दी। घायल बहनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर प्रियंका कुमारी के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें बाबूलाल शर्मा सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।