आपसी विवाद में अधेड़ को पीटा, हालत गंभीर
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक अधेड़
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी चिंताजनक स्थिति को देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में नामजद अनिल यादव को गिरफ्तार कर शनिवार की शाम जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के सोहन यादव जीन बाबा स्थान से पैसा खुदरा कराकर घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में इसी गांव के संजय यादव के नेतृत्व में कुछ लोग उनसे उलझ गये तथा गाली-गलौज करने लगे। सोहन यादव के पिता दरोगा यादव हल्ला होने पर मौके पर पहुंचे तथा गाली-गलौज का विरोध किया। जिसके बाद हमलावरों ने दरोगा यादव की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में नगर थाने में ब्रजेश यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कांड में नामजद अनिल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संजय यादव सहित अन्य लोगों की पुलिस को अब भी तलाश है।