जीजा साले सहित तीन को लाठी से पीटा
गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव में गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने एक
गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधो गांव में गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने एक ग्रामीण तथा उनके साले सहित तीन लोगों पर लाठी डंडा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि रामपुर माधो गांव निवासी राजेश सिंह के घर गुरुवार की सुबह उनके साले रूपेश सिंह अपनी बहन की विदाई कराने आए थे। इसी बीच पड़ोस के लोगों ने किसी बात को लेकर राजेश सिंह तथा उनकी पत्नी सीता देवी पर लाठी डंडा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल जीजा व दीदी को बचाने आए रूपेश सिंह पर भी लाठी डंडा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों के बयान पर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।