मनचलों ने शिक्षिका के चाचा को किया घायल
गोपालगंज। थाना क्षेत्र के भड़कुइयां स्थित एक निजी विद्यालय की शिक्षिका के साथ छेड़खानी कर
गोपालगंज। थाना क्षेत्र के भड़कुइयां स्थित एक निजी विद्यालय की शिक्षिका के साथ छेड़खानी कर रहे युवकों ने इसका विरोध करने पर शिक्षिका के चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर शिक्षिका ने तीन युवकों के खिलाफ थाना में नामजद आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के दानापुर गांव निवासी एक युवती भड़कुइयां स्थिति एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। बताया जाता है कि पिछले एक माह से विद्यालय जाते समय कुछ मनचले शिक्षिका के साथ छेड़खानी कर उन्हें परेशान कर रहे थे। गुरुवार को भी जब शिक्षिका स्कूल जा रही थी तो मनचले उनके पीछे लग गए और उनके साथ छेड़खानी लगे। बताया जाता कि घर आने के बाद शिक्षिका ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दिया। छेड़खानी करने की जानकारी मिलने पर शिक्षिका के चाचा मनचलों से पूछताछ करने पहुंच गए। इस दौरान मनचलों ने उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर शिक्षिका ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। जिसमें वीर कुमार सहित तीन युवकों पर छेड़खानी करने तथा अपने चाचा के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।