Move to Jagran APP

भोरे सुरक्षित क्षेत्र में बढ़े सबसे अधिक मतदाता

गोपालगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के कुल मतदाताओं की संख्या अब बढ़कर 17,27,122 तक प

By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 02:53 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 02:53 AM (IST)
भोरे सुरक्षित क्षेत्र में बढ़े सबसे अधिक मतदाता

गोपालगंज। आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के कुल मतदाताओं की संख्या अब बढ़कर 17,27,122 तक पहुंच गयी है। 31 जुलाई के बाद मतदाता सूची में सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या में इजाफा 103 भोरे सुरक्षित विस क्षेत्र में हुआ है। इस अवधि में यहां 2337 मतदाता बढ़े हैं। जबकि जिले के सभी छह विस क्षेत्रों में बढ़े कुल मतदाताओं की संख्या 6770 है।

loksabha election banner

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 31 जुलाई को जब जिले के सभी छह विस क्षेत्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया तो जिले के कुल मतदाताओं की संख्या 17,20,352 थी। इसमें सबसे अधिक मतदाता भोरे सुरक्षित विस क्षेत्र में थे। मतदाता सूची में नये नामों को जोड़े जाने के बाद जो मतदाता सूची प्रकाशित की गयी है, उसके अनुसार भी जिले के छह विस क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता भोरे विस क्षेत्र में ही हैं। जबकि बरौली विस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। 31 जुलाई के बाद सबसे कम मतदाता बैकुंठपुर विस क्षेत्र में बढ़े हैं।

कहां कितने मतदाता

विस क्षेत्र 31 जुलाई को

बैकुंठपुर 2,80,844

बरौली 2,55,874

गोपालगंज 2,97,509

कुचायकोट 2,97,225

भोरे सुरक्षित 3,16,728

हथुआ 2,72,172

कुल 17,20,352

वर्तमान में कहां कितने मतदाता

विस क्षेत्र मतदाता

बैकुंठपुर 2,81,228

बरौली 2,57,388

गोपालगंज 2,98,049

कुचायकोट 2,98,303

भोरे सुरक्षित 3,19,065

हथुआ 2,73,129

कुल 17,27,122


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.