मानिकपुर में मारपीट में दो युवक घायल
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्ष के ला
By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 05:12 PM (IST)
गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्ष के लोगों के बीच हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मानिकपुर गांव निवासी शंभू कुमार का अपने की गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान लाठी से हमला कर शंभू कुमार सहित दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें