प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा
गोपालगंज। शुक्रवार को उचकागांव के इटवा धाम से बदरजीमी तक जाने सड़क पर शनि देवी की जयक
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 06:28 PM (IST)
गोपालगंज। शुक्रवार को उचकागांव के इटवा धाम से बदरजीमी तक जाने सड़क पर शनि देवी की जयकारे गूंजते रहे। शनि देव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर सिवान जिले के नबीगंज से निकली कलश यात्रा हाथी घोड़े, बैंड बाजे तथा हजारों श्रद्धालुओं के साथ मीरगंज होते हुए इटवा धाम पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। कलश में जल भरने के बाद कलश यात्रा हरखौली, मीरगंज, बदरजीमी होते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान मीरगंज से लेकर बदरजीमी के माहौल में भक्ति कर रस घुलता रहा। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं सहित श्रद्धालु शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें