घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
गोपालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम कुछ लोग घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म क
गोपालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर शाम कुछ लोग घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो महिला सहित उनके परिवार के छह लोगों पर तलवार व फरसा से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जाता है सोमवार की देर शाम कुछ लोग घुस गए और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने तलवार व फरसा से हमला कर छह लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों के बयान पर उनके ही गांव के शंकर शर्मा सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।