शिक्षक के निधन पर शोकसभा
गोपालगंज। शहर के डीएवी गर्ल्स विद्यालय के शिक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय की इलाज के दौरान मंगलवार की सु
By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 05:45 PM (IST)
गोपालगंज। शहर के डीएवी गर्ल्स विद्यालय के शिक्षक रविन्द्रनाथ पाण्डेय की इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह गोरखपुर के एक अस्तपाल में निधन हो गया। शिक्षक की तबीयत सोमवार को अचानक खराब होने पर उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनका निधन हो गया। शिक्षक के निधन की जानकारी मिलने पर मंगलवार को डीएवी विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में प्राचार्य मित्रानंद आर्य सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें