सावन माह के पहले दिन निकली कलश यात्रा
गोपालगंज। बैकुंठपुर प्रखंड के सिंहासिनी धनेश्वरनाथ मंदिर परिसर से सावन माह के पहले दिन शनिवार को कलश
गोपालगंज। बैकुंठपुर प्रखंड के सिंहासिनी धनेश्वरनाथ मंदिर परिसर से सावन माह के पहले दिन शनिवार को कलश यात्रा निकाली गयी। सावन माह के पहले दिन सुबह से ही इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गयी। सुबह छह बजे तक करीब सात हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद बाबा धनेश्वरनाथ पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज दास के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में सात हजार युवतियों ने कलश यात्रा में भाग लिया। ऐतिहासिक पौराणिक कुएं से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सिंहासिनी से कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा खजुहटी, मीरा टोला, कतालपुर होते हुए मंदिर परिसर लौटी। कलश यात्रा निकलने से पूर्व इस धाम में लगे श्रवण मेला का उद्घाटन पूर्णिया डीआइजी आरएन सिंह ने किया। श्रावण मेला में लोगों की भारी भीड़ होने को देखते हुए प्रशासन के दृष्टिकोण से चौकसी बढ़ा दी गयी है। लगभग साठ पुलिस के जवान मेले में तैनात रहेंगे। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मंदिर में सावन माह में 29 अगस्त तक प्रतिदिन रूद्राभिषेक महायज्ञ होगा।