लाठी से हमला कर मां बेटे को किया घायल
गोपालगंज। थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच मारप
गोपालगंज। थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। इस दौरान लाठी से हमला कर एक महिला और उनके पुत्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल मां बेटे को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि माधोमठ गांव निवासी शांति देवी का अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी से हमला कर शांति देवी तथा उनके पुत्र पंकज कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।