श्रम अधीक्षक कार्यलय का मजदूरों ने किया घेराव
गोपालगंज । बिहार राज्य निर्माण यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने अपनी सात सुत्री मांगों को लेकर सोमवार क
गोपालगंज । बिहार राज्य निर्माण यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने अपनी सात सुत्री मांगों को लेकर सोमवार को श्रम कार्यलय का घेराव किया। इस दौरान मजदूरों ने श्रम अधीक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके पूर्व मजदूरों ने शहर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जाता है कि बिहार राज्य निर्माण यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने अपनी सात सुत्री मांगों को लेकर सोमवार की सुबह मजदूरों ने शहर में जुलूस निकाला तथा श्रम अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद श्रम कार्यालय के समीप मजदूरों ने धरना व प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्माण मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष विद्या सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने मजदूरों के लिये दुर्घटना बीमा सहित दर्जनों घोषणाएं की थी। लेकिन सभी घोषणाएं महज घोषणा बन कर गयी। श्रम अधीक्षक पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि श्रम अधीक्षक निबंधन करने सहित अन्य कामों में दलालों द्वारा दलाली कराते है। उन्होंने मजदूरों की हकमारी का काम पदाधिकारी द्वारा करने का आरोप लगाया। इस दौरान मजदूरों ने श्रम अधीक्षक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर अनिरूद्ध कुमार, रामनरेश राम, रविन्द्र राम, सेराजुद्दीन अंसारी, सुभाष पटेल, छठू साह, इन्द्र देव राम, लक्ष्मीना देवी, पन्ना देवी, योगेंद्र शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, सतन राम, सहित कई मजदूर मौजूद थे।