आग लगने से महिला झुलसी
गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के मांझा सुधा साह के टोला गांव में रविवार की दोपहर गैस सिलेंडर के चपेट
By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 11:05 AM (IST)
गोपालगंज। मांझा थाना क्षेत्र के मांझा सुधा साह के टोला गांव में रविवार की दोपहर गैस सिलेंडर के चपेट में आने से रजनी देवी नामक एक महिला बुरी तरह से झुलस गयी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बिटु पटेल की पत्नी रजनी देवी गैस से घर में दूध गर्म कर रही थी। इसी बीच अचानक उसका कपड़े में आग लग गयी। इसके पूर्व कि लोग आग पर काबू पाते वह बुरी तरह से झुलस गयी। परिवार के लोगों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें