जेल भेजे गए दुष्कर्म के आरोपी हेडमास्टर
गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक मकतब में पढ़ने वाली 11 वर्षीया छात्रा के साथ
By Edited By: Published: Mon, 27 Jul 2015 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2015 11:02 AM (IST)
गोपालगंज। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक मकतब में पढ़ने वाली 11 वर्षीया छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत 22 जुलाई को स्कूल में पढ़ने गयी स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। शनिवार को विद्यालय में बवाल तब बढ़ गया जब स्कूल में पहुंची पीड़ित लड़की की मां ने दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक विजय कुमार सिंह की जमकर पिटाई कर दी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में ले लिया। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को रविवार की शाम न्यायालय में पेश किया। बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें