विधान परिषद चुनाव को प्रशिक्षित किये गए कर्मी
गोपालगंज। आगामी सात जुलाई को विधान परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया
गोपालगंज। आगामी सात जुलाई को विधान परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को पेपर सील, बक्सा खोलने तथा सील किये जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जिला परिषद के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एडीएम विभागीय जांच हेमंत नाथ देव, वरीय उप समाहर्ता राधाकांत तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने चुनाव कार्य के लिए तैनात किये जाने वाले सभी 62 कर्मियों को चुनाव कार्य के बारे में जानकारी दी। इस चुनाव को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पीठासीन पदाधिकारी बनाया गया है। प्रशिक्षण में इन्हें पीठासीन पदाधिकारी के अधिकार व कर्तव्य के साथ ही मतदान कर्मियों को बैठाने सहित कई बातों के बारे में बताया गया। ज्ञातव्य है कि इस चुनाव में पूरे जिले में कुल 14 बूथ बनाये गये हैं। सभी बूथ प्रखंड मुख्यालय में होंगे। चुनाव कार्य में लगाये जाने वाले कर्मियों में प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक स्तर के पदाधिकारी के अलावा कलेक्ट्रेट संवर्ग के वरीय लिपिक शामिल हैं। ज्ञातव्य है कि यह चुनाव बैलेट पेपर व बैलेट बाक्स के माध्यम से कराया जाएगा।