स्वीच आफ मूड में है नीतीश सरकार : मंगल पाण्डेय
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार स्वीच आफ मूड में चली है। पता ही नहीं चलता है कि सरकार बिहार में क्या काम कर रही है। नीतीश कुमार को अपनी सरकार का स्वीच आन कर लोगों को बताया चाहिए की भाजपा से अलग होने के बाद किस किस क्षेत्र में कितना काम किया गया है। बुधवार का शहर में स्थित सर्किट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रेस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो साल से नीतीश कुमार अपने बूते पर सरकार चला रहे हैं। इन दो साल में बिहार का विकास बारह प्रतिशत से घट कर सात प्रतिशत पर आ गया है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक साल के कार्यकाल में किये गए कार्यो को जनता को जानकारी दे रहे हैं। उसकी तरह नीतीश कुमार को भी लोगों के बीच जाकर दो साल में किए गए कार्य के बारे में बताया चाहिए। उन्होंने कहा कि सूबे में शिक्षा, रोजगार, सड़क,
स्वास्थ, सिचाई सहित अन्य कामों का विकास प्रतिशत तेजी से घट रहा है। किसानों में धान व गेहूं की खरीदारी नहीं होने से नीतीश सरकार के प्रति काफी नाराजगी है। केंद्र सरकार की उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने दलाली, भ्रष्टाचार तथा महंगाई पर काफी हद तक अंकुश लगा दिया है। प्रेस वार्ता के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रहमानंद राय, विधायक सुभाष सिंह, अनूप श्रीवास्तव, सुभाष सिंह तोमर, मनीष किशोर नारायण आदि भी मौजूद रहे।