Move to Jagran APP

होमगार्ड ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड के जवानों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रह

By Edited By: Published: Tue, 26 May 2015 06:05 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2015 06:05 PM (IST)
होमगार्ड ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड के जवानों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को जवानों ने शहर में जुलूस निकाल कर अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी होती रही। जवानों ने यह एलान किया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगा।

loksabha election banner

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ आह्वान पर होमगार्ड के जवान ग्यारह दिन पूर्व हड़ताल पर चले गए। इनकी हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को जवानों ने अपनी मांगों के समर्थन में शहर में जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया। इसे पूर्व जवानों को संबोधित करते हुए बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के महासचिव विजय कुमार राय ने कहा कि होमगार्ड की पांच सूत्री मांग लंबे समय से लंबित है। जिसको लेकर पूर्व में कई बार आदोलन किया जा चुका है। सरकार ने मांगे पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन आज तक मांगे पूरी नहीं की गयी। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नागेंद्र सिंह, धनश्याम पाण्डेय, ओमप्रकाश ओझा, ज्ञान प्रकाश राय, अमर सिंह, सत्येंद्र शाही, जितेंद्र शाही, अनिल कुमार पाण्डेय, किशुन राय, वशिष्ठ गिरी, प्रहलाद सिंह, दरोगा प्रसाद, हरेश प्रसाद सहित काफी संख्या में होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.