होमगार्ड जवानों ने किया विरोध प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड जवानों की हड़त
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले होमगार्ड जवानों की हड़ताल रविवार को नवें दिन भी जारी रही। इस दौरान संघ के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रविवार को भी जिले के तमाम गृह रक्षक मांगों के समर्थन में धरना पर बैठे।
इस मौके पर बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के महासचिव विजय कुमार राय ने कहा कि होमगार्ड की पांच सूत्री मांग लंबे समय से लंबित है। जिसको लेकर पूर्व में कई बार आदोलन किया जा चूका है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा गृह रक्षकों को झूठा आश्वासन देकर हड़ताल को तोड़वा दिया था। लेकिन इस बार जब तक हमारी मांगे पूरी नही होगी, उनका हड़ताल जारी रहेगा। सरकार हमारी मांगों पर जल्द कोई फैसला नही लेगी तो होमगार्ड जवान बड़ा आंदोलन करने के लिये बाध्य हो जाएगें। इस मौके पर वशिष्ठ गिरी, प्रहलाद सिंह, दरोगा प्रसाद, हरेश प्रसाद आदि ने संबोधित किया तथा बैठक में सैकड़ों गृह रक्षक मौजूद थे। इस मौके पर विजय कुमार ने गृह रक्षकों से धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।