लुहसी में करंट लगने से युवक झुलसा
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से
By Edited By: Published: Thu, 21 May 2015 05:30 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2015 05:30 PM (IST)
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलसा गया। झुलसे युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है लुहसी गांव निवासी सहरे आलम गुरुवार को अपने घर की छत पर कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गये। झुलसे हालत में उन्हें इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। झुलसे युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें