क्रिकेट खेलने निकले किशोर का अपहरण
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकले एक किशोर का अपहरण कर लिया गया। काफी खोज
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकले एक किशोर का अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर अपहृत किशोर के पिता ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जानकारी के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के रूपेश राय का 16 वर्षीय पुत्र घर से क्रिकेट खेलने की बात कहकर बाहर निकला। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरु की। दो दिन तक चली तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चलने पर परिवार के लोगों ने मीरगंज थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रूपेश राय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस कांड की छानबीन में जुट गयी है।