हड़ताल जारी, आंदोलन और तेज करेंगे होमगार्ड
जागरण संवाददाता,गोपालगंज : होमगार्ड के जवानों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा। इस बीच होमगार्ड के जव
जागरण संवाददाता,गोपालगंज : होमगार्ड के जवानों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रहा। इस बीच होमगार्ड के जवानों ने मांगें पूरी नहीं होने पर अपना आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया। बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर पांच दिन पूर्व होमगार्ड के जवान हड़ताल पर चले गए। इनकी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। इस बीच मांगे पूरी नहीं होने पर होमगार्ड के जवानों ने अपना आदोलन और तेज करने का निर्णय लिया है। संघ के जिला सचिव ने बताया कि जब तक हमारी मांगे सरकार पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अगर मांगें नहीं मानी गयी तो आंदोलन तेज करते हुए चक्का जाम करने के साथ ही जेल भरो अभियान शुरू किया जाएगा। मुख्य मांगों में सेवानिवृत्त होने पर तीन लाख रुपया देने, नियमित ड्यूटी देने, भत्ता बढ़ाना आदि है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, विजय राय, अजय कुमार सिन्हा, श्रीप्रकाश ओझा, सत्येंद्र शाही, धनंजय गिरी, ज्ञानप्रकाश राय, सुदर्शन चौधरी, डा. प्रहलाद सिंह, जितेंद्र शाही, रविंद्र सिंह सहित काफी संख्या में होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।