विद्यालय बंद कराने पहुंचे शिक्षकों को खदेड़ा
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितु टोला में चल रहे पठन पाठन के का
संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज) : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितु टोला में चल रहे पठन पाठन के कार्य को बंद कराने पहुंचे नियोजित शिक्षकों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने नियोजित शिक्षकों को विद्यालय से खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य नियमित शिक्षकों द्वारा चलाया जा रहा था। इसी बीच कुछ नियोजित शिक्षक विद्यालय परिसर में पहुंच गये तथा पठन पाठन को बंद कराने का प्रयास करने लगे। शिक्षकों के इस कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया तथा उग्र होकर शिक्षकों से उलझ गये। ग्रामीणों के उग्र रुख को देखकर विद्यालय के पहुंचे नियोजित शिक्षक भाग निकलने को विवश हो गये। इसके बाद विद्यालय में शिक्षण कार्य शांतिपूर्ण माहौल में चला। इस संबंध में प्रधानाध्यापक बच्चन साह ने बताया कि विद्यालय में सात शिक्षक हड़ताल पर नहीं है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को भी दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण नियोजित शिक्षक पर उग्र हो गये तथा ग्रामीणों ने विद्यालय ने उन्हें भाग दिया। उसके बाद से विद्यालय की पढ़ाई सही समय से चलती रही।