विजयीपुर में खाना बनाने के दौरान महिला झुलसी
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : विजयीपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में सोमवार की रात एक घर में खाना बन
जागरण संवाददाता, गोपालगंज : विजयीपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में सोमवार की रात एक घर में खाना बना रही एक महिला अचानक आग की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गई। झुलसी महिला को इलाज के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि उदयपुरा गांव निवासी रामजतन राम की पत्नी गीता देवी सोमवार की रात अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक घर में रखा दिया। उसके शरीर पर गिर गया। जिससे उसकी साड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते महिला का पुरा शरीर जलने लगा। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसे इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।