दहेज के लिए बहू को घर से निकाला
गोपालगंज : दहेज में एक लाख रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर अफसाना खातून को उसके ससुराल के लोगों ने
गोपालगंज : दहेज में एक लाख रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर अफसाना खातून को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना को लेकर पीड़ित महिला ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार महम्मदपुर थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव की अफसाना खातून की शादी थावे थाना क्षेत्र के बगहां नियामत गांव के इंतजार अली के साथ संपन्न हुई थी। शादी के बाद ससुराल जाने पर अफसाना को उसके पति व ससुराल के लोगों ने दहेज में एक लाख रुपयों की मांग के लिए प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर अफसना को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में इंतजार अली तथा किसमुद्दीन अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।